उत्तरी ध्रुव में शूटिंग करके ऋतिक-टाइगर की वॉर ने कायम किया नया रिकार्ड

Updated at : 19 Jul 2019 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तरी ध्रुव में  शूटिंग  करके ऋतिक-टाइगर की वॉर ने कायम किया नया रिकार्ड

मुंबई : अभिनेता ऋतिक रौशन और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म वॉर की टीजर पिछले दिनों लांन्च किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ऐसे कई दमादर स्टंट्स और एक्शन सींस करते नजर आयेंगे, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखें होंगे. इस बात का खुलासा […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता ऋतिक रौशन और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म वॉर की टीजर पिछले दिनों लांन्च किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ऐसे कई दमादर स्टंट्स और एक्शन सींस करते नजर आयेंगे, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखें होंगे. इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया. इतना ही नहीं, उन्होंने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अब तक के सबसे दमदार एक्शन सीन के बारे में भी बात की, जिसकी शूटिंग दोनों ने फिनलैंड में की है.

वॉर के दो जबरदस्त एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फिनलैंड में बर्फ पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की है. इस बारे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि हम शुरू से ही भारतीय दर्शकों को फिल्म के जरिये वह एक्शन देना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो. हमारी फिल्म में कारों का एक काफी बड़ा सीन है जिस में ऋतिक और टाइगर स्टंट करते नजर आयेगे. इसे पूरी तरह से बर्फ पर शूट किया गया है.

इसके बारे में उन्होंने बताया कि हमने इसे फिनलैंड में शूट किया, जो उत्तरी ध्रुव में है. इस बारे में बताया गया कि यह दुनिया की पहली ऐसी फिल्म है, जिसके एक्शन सीन्स की शूटिंग उत्तरी ध्रुव में इस स्तर की गयी है. सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि यह एक्शन सीन काफी जोखिम भरा था, लेकिन बहुत शानदार भी है. आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर इस साल गांधी जयंती पर रिलीज होगी. इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर के अलावा वाणी कपूर, अनुप्रिया और दीपानिता शर्मा भी नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola