ePaper

कार्तिक आर्यन को आ रही है सारा अली खान की याद!

Updated at : 13 Jul 2019 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन को आ रही है सारा अली खान की याद!

अभिनेता कार्तिक आर्यन द्वारा पिछले दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म कर ली गयी है. वहीं अब कार्तिक अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं. गुरुवार को अभिनेता द्वारा अपनी एक फोटो शेयर की गयी है, जिसमें […]

विज्ञापन

अभिनेता कार्तिक आर्यन द्वारा पिछले दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म कर ली गयी है. वहीं अब कार्तिक अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं. गुरुवार को अभिनेता द्वारा अपनी एक फोटो शेयर की गयी है, जिसमें वे काफी निराश और अपसेट लग रहे हैं.

अभिनेता कार्तिक के मिस यू का कैप्शन लिखने की देरी ही थी कि फैंस अंदाजा लगाने लगे कि अभिनेता ने ये किसके लिए लिखा है. उनका अनुमान है कि कार्तिक आर्यन को किसी और की नहीं बल्कि अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान की याद आ रही है. खास बात यह है कि जल्द ही दोनों पहली बार इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.

साथ ही आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि बीती रात कार्तिक आर्यन लखनऊ में फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग के लिए रवाना हुए थे, तो सारा कार्तिक को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. कार्तिक की ही तरह पैपराजी को देखकर सारा अली खान द्वारा भी अपना चेहरा छिपा लिया गया था. वैसे इन दिनों जिस तरह से कार्तिक और सारा एक दूसरे के साथ एक के बाद एक देखें जा रहे हैं, इससे उनके अफेयर में होने की खबरों पर मुहर भी लगती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola