ePaper

VIDEO: सलमान खान ने गाया किशोर कुमार का ये सुपरहिट गीत, फैंस बोले- आप जैसा कोई नहीं

Updated at : 12 Jul 2019 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सलमान खान ने गाया किशोर कुमार का ये सुपरहिट गीत, फैंस बोले- आप जैसा कोई नहीं

सलमान खान इ‍नदिनों सोशल मीडिया पर छाये हुए है. इनदिनों वे एक के बाद एक लगातार इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रहे हैं. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे इंडियन आइडल में आए कंटेस्टेंट थुप्टेन सेरिंग के साथ नजर आ रहे हैं. दबंग खान ने कई टैलेंटिड लोगों को निखारा है और इस […]

विज्ञापन

सलमान खान इ‍नदिनों सोशल मीडिया पर छाये हुए है. इनदिनों वे एक के बाद एक लगातार इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रहे हैं. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे इंडियन आइडल में आए कंटेस्टेंट थुप्टेन सेरिंग के साथ नजर आ रहे हैं. दबंग खान ने कई टैलेंटिड लोगों को निखारा है और इस इंडस्‍ट्री में आनेवाले कई लोगों को आगे बढ़ने में मदद की है. वे अपने फैंस के साथ भी घुलमिल जाते हैं. इस वीडियो में सलमान उनके साथ किशोर कुमार का सुपरहिट गीत ‘फूलों के रंग से’ गाते नजर आ रहे हैं.

सलमान ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. शुरुआत में थुप्‍टेन एक कविता पढ़‍ते हैं. इसके बाद प्रेम पुजारी फिल्‍म के क्‍लासिक सॉन्‍ग ‘फूलों के रंग से’ गाने लगते हैं और सलमान भी उनके साथ गुनगुनाते हैं फिर गाने लगते हैं.

https://www.instagram.com/p/BzzYEZxALnV/

थुप्टेन ने भी सलमान के साथ अपनी तसवीरें शेयर की है. उन्‍होंने इस मुलाकात की तसवीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा- ‘और यह सचमुच में हुआ.’ उन्‍होंने बताया कि, सलमान ने उन्‍हें खाली हाथ नहीं लौटाया बल्कि उन्‍हें कई गिफ्ट्स भी दिये.

सोशल मीडिया पर सलमान के इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा,’ सलमान भाई आपके जैसा एक्‍टर कोई भी नहीं है यार, अल्‍लाह आपको सलामत रखे. लव यू सलमान भाई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ सलमान भाई मेरी इच्‍छा है कि मैं आपसे मिलूं और आपको गले लगाऊं. मैं दुबई में रहता हूं. कहना चाहता हूं कि मैं केवल आपके अभिनय के कारण ही नहीं, बल्कि आपके मानवीय कर्मों के कारण भी आपसे मिलना चाहता हूं. आपको गले लगाकर खुशी का अहसास होगा.’

https://www.instagram.com/p/Bzx9JM8Begk/

वर्कफ्रंट की बात करें तो, भारत की सफलता के बाद अब सलमान फिल्‍म ‘दबंग 3’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. इसके बाद वे संजय लीला भंसाली की फिल्‍म इंशाल्‍लाह की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्‍म में वे पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्‍क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola