जावेद जाफरी के बेटे का खुलासा - ''पद्मावत'' में किया था रणवीर सिंह के बॉडी डबल का काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 10:31 AM
बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. मिजान जल्द ही फिल्म मलाल से डेब्यू करने जा रहे हैं. हाल ही में मिजान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वे रणवीर सिंह के […]
बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. मिजान जल्द ही फिल्म मलाल से डेब्यू करने जा रहे हैं. हाल ही में मिजान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वे रणवीर सिंह के बॉडी डबल के रूप में नजर आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह की अनुपस्थिति में उनके कुछ सीन शूट किये थे.
जूम पर प्रसारित होने वाले शो ‘बाई इन्वाइट ओनली’ पर मीजान ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘पद्मावत’ के दो दृश्यों में रणवीर सिंह की जगह पहली बार अभिनय किया था. मीजान के इस खुलासे से हर कोई हैरान हैं.
उन्होंने कहा,’ फिल्म पद्मावत में मैं संजय सर के साथ असिसटेंट के तौर पर था, वह चर्चा कर रहे थे कि एक ब्रांड के साथ काम को लेकर रणवीर अनुपस्थित रहेंगे, जिससे कुछ दृश्यों को शूट करने में दिक्कत होगी.’
मिजान ने बताया,’ लेकिन संजय सर ने कहा, हम यह कर सकते हैं, मैं चौंक गया, वे मेरी तरफ मुड़े और बोले, मुझे यह करना है. अगले दिन मुझे रणवीर के हाव-भाव और पंक्तियां याद करके सेट पर आने को कहा.’ एक्टर ने बताया,’ पद्मावत में दो दृश्य हैं, जगह रणवीर की जगह मैं हूं.’
‘मलाल’ 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










