प्रियंका चोपड़ा की शादी के 6 महीने बाद परिणीति का खुलासा- ''जूता चुराई'' की रस्म में जीजू निक से क्या मिला था?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 1:08 PM
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग पिछले साल दिसंबर में शादी की थी. दोनों की शादी जोधपुर के उमैद भवन में हुई थी. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपये मांगे थे. जवाब में निक ने कहा […]
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग पिछले साल दिसंबर में शादी की थी. दोनों की शादी जोधपुर के उमैद भवन में हुई थी. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपये मांगे थे. जवाब में निक ने कहा था कि वो उन्हें इसका डबल देंगे. हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्हें जूता चुराई में निक की तरफ से क्या कुछ मिला था. हाल ही में वे बीएफएफ वोग में सानिया मिर्जा के साथ पहुंची थीं.
परिणीति ने बताया कि, निक ने उन्हें ढेर सारे पैसे और हीरे की अंगूठी दी थी. अभिनेत्री ने कहा, वो हम लोगों से ज्यादा तैयार करके आये थे. हमें लगा कि हमें लोग बहुत होशियार है. हम लोगों ने यह रस्म की और फिर कैश मांगा.’
उन्होंने आगे कहा,’ लेकिन वो पहले से तैयार थे. उन्होंने किसी को इशारा किया और हम सब बहनें पीछे देखने लगीं. फिर वहां एक शख्स बड़ा सा ट्रे लेकर आया जिसमें ढेर सारी अंगूठियां थीं. हमें हीरे की अंगूठियां के अलावा कई सारे गिफ्ट और कैश भी मिले.’
परिणीति ने कहा,’ मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि जीजू कितने दिलदार हैं. प्रियंका अपनी शादी में बहुत खुश और उत्साहित थीं. बारात आने से पहले ही वो तैयार हो गई थीं. वह फिल्मी स्टाइल में दौड़कर आईं और अपनी बारात देखी.’
इस दौरान अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें पीकू फिल्म को न करने का बेहद अफसोस है. बता दें कि यह फिल्म दीपिका पादुकोण से पहले परिणीति को ऑफर हुई थी. परिणीति इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म को लेकर बिजी हैं जो साइना नेहवाल की बायोपिक है. इससे पहले यह फिल्म श्रद्धा कपूर को ऑफर हुई थी.
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न तीन दिन तक चला था. इसमें दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










