ePaper

जानें आखिर पति सैफ और बेटे तैमूर को लंदन में छोड़कर अकेले इंडिया क्यों लौटी करीना

Updated at : 20 Jun 2019 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
जानें आखिर पति सैफ और बेटे तैमूर को लंदन में छोड़कर अकेले इंडिया क्यों लौटी करीना

बॉलीवुड की बेबो…जी हां, यानी करीना कपूर खान अचानक लंदन में छुट्टियां मनाना छोड़कर इंडिया लौटीं हैं. आखिर वे लंदन में पति सैफ अली और बेटे तैमूर को छोड़कर अचानक इंडिया क्यों पहुंची हैं, यह उनके फैंस जानना चाहते हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की बेबो…जी हां, यानी करीना कपूर खान अचानक लंदन में छुट्टियां मनाना छोड़कर इंडिया लौटीं हैं. आखिर वे लंदन में पति सैफ अली और बेटे तैमूर को छोड़कर अचानक इंडिया क्यों पहुंची हैं, यह उनके फैंस जानना चाहते हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

आखिर ऐसा क्या हुआ कि करीना को यूं अचानक ही वापस आना पड़ा ? तो हम आपको बता दें कि करीना के फैंस को चिंतित होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, करीना का नया रिऐलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ चर्चा में हैं और इस शो का एक एपिसोड शूट करना था. यही वजह है कि करीना को अकेले इंडिया आना पड़ा.

करीना 20 जून को इस शो की शूटिंग करेंगी. शूटिंग करने के लिए करीना ने फटाफट मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ी और इंडिया पहुंची. खबरों की मानें तो शूट खत्म होने के बाद करीना रात को ही वापस लंदन लौटेंगी.

करीना का ऐसा करना उनके कार्य के प्रति समर्पित भावना को प्रकट करता है. उन्होंने ‘डीआईडी’ के लिए अपने कई डेट्स पहले ही दे दिये थे और अपनी छुट्टियों के बीच भी वर्क कमिटमेंट को याद रखा. आपको बता दें कि इस शो से करीना टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola