ePaper

#SaahoTeaser: प्रभास का जबरदस्‍त एक्‍शन, ''साहो'' का टीजर देख थम जायेंगी सांसें

Updated at : 13 Jun 2019 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
#SaahoTeaser: प्रभास का जबरदस्‍त एक्‍शन, ''साहो'' का टीजर देख थम जायेंगी सांसें

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्‍टारर फिल्‍म ‘साहो’ का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर से साफ है कि फिल्‍म में जबरदस्‍त एक्‍शन होनेवाला है. टीजर की शुरुआत प्रभास और श्रद्धा से होती है. इसके बाद शुरू होता है धमाकेदार एक्‍शन की सि‍लसिला. जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश भी शानदार लग रहे हैं. शानदार पोस्‍टर […]

विज्ञापन

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्‍टारर फिल्‍म ‘साहो’ का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर से साफ है कि फिल्‍म में जबरदस्‍त एक्‍शन होनेवाला है. टीजर की शुरुआत प्रभास और श्रद्धा से होती है. इसके बाद शुरू होता है धमाकेदार एक्‍शन की सि‍लसिला. जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश भी शानदार लग रहे हैं. शानदार पोस्‍टर देखने के बाद फैंस को टीजर का बेसब्री से इंतजार था.

यह फिल्‍म अपने पोस्‍टर्स को लेकर तो चर्चा में रही ही, लेकिन एक और मामला इस फिल्‍म से जुड़ा है. दरअसल म्‍यूजिक कंपोजर शंकर, अहसान, लॉय ने बिना कोई कारण बताये इस फिल्‍म से अपने हाथ पीछे खींच लिये थे.

उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी. उन्‍होंने लिखा था,’ हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि शंकर एहसान लॉय अब साहो का म्‍यूजिक कंपोज नहीं कर रहे हैं. हमारी ओर से प्रभास, सुजीत सिंह, वामसी, प्रमोद और श्‍याम को ढरे सारी शुभकामनायें.’

बता दें कि इस फिल्‍म को हिंदी के अलावा दो अन्‍य भाषाओं तमिल और तेलुगू में भी शूट किया गया है. फिल्‍म में कई स्‍टार्स एक्‍शन का तड़का लगाते नजर आयेंगे. प्रभास और श्रद्धा के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी और चंकी पांडे मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगे.

फिल्‍म का डायरेक्‍शन सुजीत ने किया है. वहीं वामसी, प्रमोद और विक्रम इस फिल्‍म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्‍म 15 अगस्‍त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्‍म बाहुबली से तारीफें बटोर चुके प्रभास की इस फिल्‍म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola