ePaper

सोनाक्षी ने खरीद ली कबड्डी टीम

Updated at : 17 Jul 2014 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
सोनाक्षी ने खरीद ली कबड्डी टीम

मुंबई:अभ‍िनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खेल प्रेमी हो गईं है. उन्होंने विश्व कबड्डी लीग (डब्ल्यूकेएल) में एक टीम खरीद ली है. खबर है कि सोनाक्षी ने ब्रिटेन के हेयरे समूह के साथ ‘युनाइटेड सिंघ्स’ टीम को खरीद लिया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले खिलाड़ी के नाम से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार और यो […]

विज्ञापन

मुंबई:अभ‍िनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खेल प्रेमी हो गईं है. उन्होंने विश्व कबड्डी लीग (डब्ल्यूकेएल) में एक टीम खरीद ली है. खबर है कि सोनाक्षी ने ब्रिटेन के हेयरे समूह के साथ ‘युनाइटेड सिंघ्स’ टीम को खरीद लिया है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले खिलाड़ी के नाम से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार और यो यो के नाम से युवाओं के बीच पहचाने जाने वाले हनी सिंह भी कबड्डी की टीम खरीद चुके हैं. यह पहली बार है जब सोनाक्षी किसी खेल कार्यक्रम से जुड़ी हैं.

अब ऐसे में देखना है कि इस कबड्डी टीम की बाजी कौन मारेगा. यूं तो सोनाक्षी और अक्षय ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. अब कबड्डी के मैदान में अक्षय और सोनाक्षी की टीम भिड़ेंगी तो देखने वाली बात यह होगी कि जीत कौन दर्ज कर पाता है.

कबड्डी लीग से जुड़ने के बाद सोनाक्षी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘विश्व कबड्डी लीग का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं.’ डब्ल्यूकेएल नौ अगस्त से लंदन में शुरू हो रहा है. माना जा रहा है कि सोनाक्षी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए कई मैचों में खिलाड़ियों के साथ खुद दौरे पर जाएंगी.

इस बीच डब्ल्यूकेएल को मिल रहे सर्मथन से इसके आयोजक भी बेहद खुश हैं. डब्ल्यूकेएल के आयुक्त परगट सिंह ने कहा, ‘हमारी आशा है कि सोनाक्षी के जुड़ने से लीग के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होगा.’ डब्ल्यूकेएल के मैच कबड्डी के सर्कल पद्धति के अनुसार खेले जाएंगे, जो दुनिया के 26 देशों में लोकप्रिय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola