प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति को लेकर जताई ये इच्‍छा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 10:28 AM

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा सिनेमा में सफल करियर के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला अधिकारों जैसे सामाजिक मुद्दों का सक्रियता से प्रचार करती रही हैं और अभिनेत्री ने कहा है कि वह भविष्य में राजनीति में प्रवेश करना चाहेंगी. ‘क्वांटिको’ अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनकी अपने गायक पति निक जोनास के लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा सिनेमा में सफल करियर के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला अधिकारों जैसे सामाजिक मुद्दों का सक्रियता से प्रचार करती रही हैं और अभिनेत्री ने कहा है कि वह भविष्य में राजनीति में प्रवेश करना चाहेंगी.

‘क्वांटिको’ अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनकी अपने गायक पति निक जोनास के लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी. चोपड़ा (36) ने द संडे टाइम्स से कहा, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहूंगी.’

उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि,’ मैं चाहूंगी कि निक (निक जोनास) राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ें. मैं राजनीति से जुड़ी चीजें पसंद नहीं करती लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों वास्तव में बदलाव लाना चाहते हैं. कभी ना मत कहो.’

अभिनेत्री-प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक झुकाव व्यक्त करने से बचने की कोशिश की है क्योंकि उन्हें मानवीय कार्यो को करना अच्छा लगता है. चोपड़ा ने कहा कि जोनास (26) अच्छे नेता साबित होंगे. उन्होंने कहा, ‘वह महिलावादी शब्द का इस्तेमाल करने से डरते नहीं है और मुझे यह पसंद है.’ दंपति ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola