पायल रोहतगी ने शिवाजी महाराज पर की विवादित टिप्‍पणी, फिर मांगी माफी

Updated at : 04 Jun 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पायल रोहतगी ने शिवाजी महाराज पर की विवादित टिप्‍पणी, फिर मांगी माफी

अभिनेत्री पायल रोहतगी पिछले काफी दिनों से अपने ट्विट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में उन्‍होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘ जाति’ को लेकर ट्वीट कर दिया जिसके बाद वे विवादों में घिर आईं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद पायल ने सोमवार को वीडियो साझा करके इस पर माफी मांगी. पायल […]

विज्ञापन

अभिनेत्री पायल रोहतगी पिछले काफी दिनों से अपने ट्विट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में उन्‍होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘ जाति’ को लेकर ट्वीट कर दिया जिसके बाद वे विवादों में घिर आईं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद पायल ने सोमवार को वीडियो साझा करके इस पर माफी मांगी.

पायल ने रविवार को किए अपने ट्वीट में लिखा,’ छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शूद्र वर्ण में किसान परिवार में हुआ था और यज्ञोपवित संस्कार और अपनी पत्नी के साथ पुनर्विवाह द्वारा उन्हें एक क्षत्रिय बनाया गया ताकि उनका राज्याभिषेक किया जा सके. इसलिए लोग एक वर्ण से दूसरे वर्ण में अपनी योग्यता के बल पर जा सकते हैं. कोई जातिवाद नहीं ?

ट्वीट पर आलोचनाओं का सामना का सामना करने के बाद उन्होंने सोमवार को एक वीडियो डालकर अपनी टिप्पणी पर माफ मांगी. वीडियो में पायल ने कहा , "मेरे सीधे से प्रश्न को गलत समझा गया है. यहां तक कि मैं , निश्चित रूप से एक महान राजा की पूजा करती हूं. मैंने कुछ पढ़ा था और एक जानकारी सामने आई , जिसे मैंने सबके सामने रखा था. लेकिन सोशल मीडिया पूरी तरह से ट्रोल से भरा पड़ा है."

https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1135532513252655106?ref_src=twsrc%5Etfw

रोहतगी ने कहा कि मैंने मराठा राजा को नीचा दिखाने के लिए सवाल नहीं पूछा था. उन्होंने कहा , ‘मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं जो सोचते हैं कि मैंने उनके महाराज के बारे में गलत कहा है … यह स्पष्ट है कि मुझे एक सवाल पूछने का भी अधिकार नहीं है क्योंकि इसे गलत अर्थ में लिया जाएगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola