टिस्का चोपड़ा ने लिखी फीचर फिल्म की पटकथा

मुंबई : लघु फिल्म ‘चटनी’ की लेखिका टिस्का चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने एक फीचर फिल्म की पटकथा लिखी है. चोपड़ा का कहना है कि वह निर्माता के तौर पर डिजिटल माध्यम के लिए कहानियां तैयार कर रही हैं. उन्होंने एक बातचीत में कहा,‘ हम वेब के लिए विषयवस्तु तैयार कर रहे हैं. एक […]
मुंबई : लघु फिल्म ‘चटनी’ की लेखिका टिस्का चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने एक फीचर फिल्म की पटकथा लिखी है. चोपड़ा का कहना है कि वह निर्माता के तौर पर डिजिटल माध्यम के लिए कहानियां तैयार कर रही हैं.
उन्होंने एक बातचीत में कहा,‘ हम वेब के लिए विषयवस्तु तैयार कर रहे हैं. एक फीचर फिल्म की पटकथा तैयार है. यह काम पूरा हो चुका है। मैंने जो पटकथा लिखी है, वह एक थ्रिलर है और हम शीघ्र इसकी कास्टिंग शुरू करेंगे.”
चोपड़ा का मानना है कि उनका कहानी लिखने का क्रम अजीब तरीके से शुरू हुआ. उन्होंने कहा ,‘‘इससे पहले मैंने एक बार लिखने की कोशिश की. यह कोशिश एकदम असफल रही. मैं परेशान हो गई. मैंने ड़ेढ साल लिखने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई ,मुझे लगने लगा था कि मैंने इतना वक्त बर्बाद कर दिया. लेकिन इसके बाद यह अपने आप ही लिखी गई. मैं यह कहानी सुनाने को बेताब हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










