ePaper

लोकसभा 2019 : BJP की जीत पर बॉलीवुड ने कहा- हर बार मोदी सरकार

Updated at : 24 May 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा 2019 : BJP की जीत पर बॉलीवुड ने कहा- हर बार मोदी सरकार

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है. इस बार सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी, जया प्रदा जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी चुनावी मैदान में थे. सलमान खान ने ट्वीट कर मोदी को निर्णायक विजय के लिए बधाई […]

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है. इस बार सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी, जया प्रदा जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी चुनावी मैदान में थे. सलमान खान ने ट्वीट कर मोदी को निर्णायक विजय के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री को निर्णायक विजय के लिए शुभकामनाएं. हम मजबूत भारत के निर्माण के लिए आपके साथ खड़े हैं.’ प्रधानमंत्री का हाल ही में इंटरव्‍यू लेने वाले अक्षय कुमार ने भी मोदी को शुभकामनाएं दी.

उन्होंने लिखा, ‘ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं. देशों को विकसित करने और वैश्विक पहचान दिलाने के किए गए सभी प्रयासों को पहचान मिली. दूसरे कार्यकाल के लिए आपको बधाई.’

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी मोदी को बधाई देते हुए कहा, ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को उनकी एकतरफा जीत के लिए बधाई. लोकतंत्र का हमेशा जश्न मनाया जाना चाहिए. मैं उम्मीद करती हूं कि भारत समावेश, सद्भाव और विकास का पर्याय बने.’

राजनीतिक पारी शुरू करने की योजना बना रहे अभिनेता रजनीकांत ने भी मोदी को जीत पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘ माननीय नरेंद्र मोदी जी को दिल से शुभकामनाएं… आप ने कर दिखाया.’ अजय देवगन ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘देश को पता है उनके लिए क्या सही है और उन्होंने अपना फैसला ले लिया है.’

वरुण धवन ने मोदी को बधाई देते हुए लिखा, ‘ आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भविष्य की ओर अग्रसर हैं, जहां सभी भारतीय आगे बढ़ेंगे.’ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘ हमने वोट दिया, भारत ने फैसला लिया और नतीजे एकदम स्पष्ट हैं… नरेंद्र मोदी जी शुभकामनाएं. देश आपके नेतृत्व में हर तरह से आगे बढ़ेगा.’

आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी बधाई हो, एक बार फिर देश की कमान संभालने के लिए शुभकामनाएं.’ गायिका आशा भोंसले ने लिखा, ‘ माननीय प्रधानमंत्री, राजग और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई हो, जिन्होंने दिन-रात देश को उसके लंबित स्वर्णिम काल में लाने के लिए काम किया. जय हिंद.’

जूही चावला ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं. हर बार मोदी सरकार.’ दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा, ‘ प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमें नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.’

गुरदासपुर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे सनी देओल करीब 77000 वोटों से आगे चल रहे हैं. मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर बेटे सनी और मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी.

उन्होंने लिखा, ‘‘ फकीर बादशाह मोदी जी, धरती पुत्र सनी देओल बधाई हो. अच्छे दिन यकीनन आएंगे.’ धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर पत्नी हेमा मालिनी को भी बधाई दी. हालांकि दोनों ही सीटों पर नतीजों की घोषणा नहीं की गई, पर दोनों ही बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. निर्माता एकता कपूर ने भी अपने बेटे रावी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ अमेठी पर सबकी नजरे हैं, हम अपनी आंटी (स्मृति ईरानी) के समर्थन में हैं.’

अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देने की ओर आगे बढ़ रही है. फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता ने भी मोदी और भाजपा को बधाई दी. अभिनेता दीपक डोबरियाल ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘ भाजपा की विशाल जीत के लिए सारे विपक्ष को बधाई. आप सबके सहयोग के बिना ये जीत लगभग नामुमकिन थी.’

इस बीच, टीवी के मशहूर एंकर अर्नब गोस्वामी के गलती से ‘सनी देओल’ की जगह ‘सनी लियोनी’ बोलने पर ट्विटर पर सनी लियोनी का नाम ट्रेन्ड करने लगा और अर्नब की वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola