अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना ‘गुलाबो सिताबो'' में करेंगे साथ काम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना शूजीत सरकार की अगली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में रूपहले पर्दे पर पहली बार साथ दिखेंगे. यह पहली बार है जब बच्चन और खुराना किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का सेट लखनऊ में है और इसे विचित्र पारिवारिक कॉमेडी बताया जा रहा […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना शूजीत सरकार की अगली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में रूपहले पर्दे पर पहली बार साथ दिखेंगे. यह पहली बार है जब बच्चन और खुराना किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का सेट लखनऊ में है और इसे विचित्र पारिवारिक कॉमेडी बताया जा रहा है. इस फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है.
जूही चतुर्वेदी ने ‘विक्की डोनर’, ‘पीकू’ और ‘ऑक्टूबर’ में साथ काम किया है. सरकार ने कहा कि वह और चतुर्वेदी इस कहानी पर कुछ समय से काम कर रहे थे. निर्देशक ने एक बयान में कहा कि जब उन्होंने इस फिल्म की कहानी पढ़ी तो वह काफी उत्साहित हुए और इसे निर्माता रॉनी लहिरी तथा बच्चन एवं आयुष्मान से साझा की.
उन्होंने कहा कि उन्हें लग रहा था चीजों के आकार लेने में वक्त लेगा. मगर दोनों अभिनेताओं ने शूटिंग के लिए तारीखें दे दी और हम फिल्म को इस साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. खुराना ने कहा कि बच्चन के साथ करने का उनका सपना सच हो गया है. बच्चन उनके लिए आदर्श हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




