गोदरेज ने की ऐतिहासिक आर. के. स्टूडियो खरीदने की घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2019 11:59 AM
नयी दिल्ली : रीयल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के चेंबूर में स्थित ऐतिहासिक आर. के. स्टूडियो की जमीन खरीदने की शुक्रवार को घोषणा की. कंपनी इस जमीन पर मिश्रित इस्तेमाल की परियोजना विकसित करेगी. कंपनी ने कहा, ‘‘2.20 एकड़ में फैली इस परियोजना से करीब 33 हजार वर्गमीटर बेचने योग्य क्षेत्र मिलेगा जिसमें आधुनिक […]
नयी दिल्ली : रीयल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के चेंबूर में स्थित ऐतिहासिक आर. के. स्टूडियो की जमीन खरीदने की शुक्रवार को घोषणा की. कंपनी इस जमीन पर मिश्रित इस्तेमाल की परियोजना विकसित करेगी.
कंपनी ने कहा, ‘‘2.20 एकड़ में फैली इस परियोजना से करीब 33 हजार वर्गमीटर बेचने योग्य क्षेत्र मिलेगा जिसमें आधुनिक लग्जरी अपार्टमेंट तथा लग्जरी खुदरा क्षेत्र शामिल होंगे.” हालांकि कंपनी ने सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी.
कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन फिरोजशाह गोदरेज ने कहा कि कंपनी ने चेंबूर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है.
आर. के. स्टूडियो के रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘चेंबूर में स्थित यह संपत्ति मेरे परिवार के लिये बेहद महत्वपूर्ण रही है क्योंकि यहां से कई दशक तक आर. के. स्टूडियो का परिचालन हुआ है. हमने इस संपत्ति की नयी कहानी लिखने के लिये गोदरेज को चुना है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










