VIRAL : सुष्मिता सेन ने कर ली बॉयफ्रेंड रोहमन से सगाई! सोशल मीडिया पर अंगूठी भी दिखाई...

लगभग 25 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीतनेवाली सुष्मिता सेन पिछले कुछ समय से अपने से 16 साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों की साथ में ली गयी तस्वीरें समय-समय पर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं. पिछले दिनों खबर आयी थी कि सुष्मिता और […]
लगभग 25 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीतनेवाली सुष्मिता सेन पिछले कुछ समय से अपने से 16 साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BtgxU_kBxOk/
दोनों की साथ में ली गयी तस्वीरें समय-समय पर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं. पिछले दिनों खबर आयी थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं.
https://www.instagram.com/p/BvCFsmehtbS/
अब सुष्मिता ने रोहमन के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसको देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में सुष्मिता ने रोहमन के साथ एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर में सुष्मिता के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है. सुष्मिता ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, मैं बिना किसी शर्त के तुम्हारी हूं रोहमन शॉल. आई लव यू.
https://www.instagram.com/p/BwumQWDBteA/
पेशे से मॉडल रोहमन और सुष्मिता की यह फोटोऔर धमाकेदार कैप्शन देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या आप दोनों ने सगाई कर ली है. वहीं, एक यूजर ने लिखा- सुष्मिता मुझे आपको देख कर ऐसा क्यों लग रहा है जैसे आपने अपने हाथ में एंगेजमेंट रिंग पहन रखी है.
यही नहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे आपके हाथ में सगाई की अंगूठी देख कर ईर्ष्या हो रही है.
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स कीमानें तो सुष्मिता अब सिंगल नहीं रही हैं. उन्होंने गुपचुप तरीके से रोहमन के साथ सगाई कर ली है.
सुष्मिता की उंगली पर दिख रही खूबसूरत अंगूठी और उनका इस रोमांटिक पोस्ट के असली मायने क्या हैं, यह फिलहाल सीक्रेट बना हुआ है. यह बात और है कि फैंस जरूर दोनों के इस प्यारे रिश्ते को देख खुश हैं.
https://www.instagram.com/p/Bs8oOIFBXQO/
https://www.instagram.com/p/Bwrhkych1Sv/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




