सलमान की फिल्म “भारत ” का ट्रेलर रिलीज, जितने सफेद बाल दाढ़ी में है उससे ज्यादा रंगीन जिंदगी रही है
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : सलमान खान और कैटरीना कैफ की बहुप्रतिक्षित फिल्म "भारत" का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है यह फिल्म का ट्रेलर पहले 24 अप्रैल को रिलीज होने था. मेकर्स ने भारत का ट्रेलर सरप्राइज के तौर पर आज ही आउट कर दिया है. इस फिल्म में सलमान […]
विज्ञापन
मुंबई : सलमान खान और कैटरीना कैफ की बहुप्रतिक्षित फिल्म "भारत" का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है यह फिल्म का ट्रेलर पहले 24 अप्रैल को रिलीज होने था. मेकर्स ने भारत का ट्रेलर सरप्राइज के तौर पर आज ही आउट कर दिया है. इस फिल्म में सलमान कई कई रूप दिखाये गये हैं. फिल्म एक भारत एक व्यक्ति के सफर की कहानी लग रही है. आजादी के बाद से शुरू हुई इस कहानी में कई रंग हैं.
ट्रेलर में सलमान का पहला डॉयलॉग ही धमाकेदार है. जितने सफेद बाल मेरे सिर और दाढ़ी में हैं उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर नजर आयेंगे. फिल्म भारत का ट्रेलर काफी धमाकेदार है. बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी . भारत का ट्रेलर एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर है. फिल्म भारत के ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान के बुजुर्ज लुक से होती है.
ट्रेलर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान कई किरदार से होकर गुजरते हैं, मौत का कुआं में गाड़ी चलाने वाला भारत, मजदूरी का काम करने वाला भारत, नेवी में काम करने वाला भारत. सलमान के दोस्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं, सुनील ग्रोवर दिशा पटानी की फिल्म धमाकेदार एंट्री होती है.ट्रेलर में कैटरीना कैफ ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. इस फिल्म के दर्शक बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. सलमान ईद पर हर बार धमाका करते हैं. उनके इस फिल्म की चर्चा भी जोरों पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










