सनी देओल ने एक्शन सीन को लेकर कही ये बड़ी बात

मुंबई : बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल ने कहा है कि उनके लिए एक्शन सींस की शूटिंग करना हमेशा ही आसान काम रहा है. ‘घायल’, ‘हिम्मत’, ‘घातक’ और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों में सनी देओल के एक्शन को दर्शकों की काफी प्रशंसा हासिल हुई है. सनी देओल ‘ब्लैंक’ फिल्म में एक […]
मुंबई : बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल ने कहा है कि उनके लिए एक्शन सींस की शूटिंग करना हमेशा ही आसान काम रहा है. ‘घायल’, ‘हिम्मत’, ‘घातक’ और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों में सनी देओल के एक्शन को दर्शकों की काफी प्रशंसा हासिल हुई है. सनी देओल ‘ब्लैंक’ फिल्म में एक पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं जो कि आतंकवादी हमला रोकने की कोशिश कर रहा है.
अभिनेता ने कहा, ‘ मैं हमेशा से ही खेलों को पसंद करता रहा हूं और एक्शन मेरे लिए आसान है. एक्शन से मुझे कभी परेशानी नहीं हुई. मुझे इसे करने में आनंद आता है और दर्शकों को भी ये पसंद हैं ,लेकिन अब चीजें बदल गई है, अब तकनीक है आपकी मदद के लिए है.”
ऐसी खबरें है कि निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता ‘गदर2′ और ‘अपने2′ के लिए साथ आ रहे हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी.
अभिनेता ने कहा, ‘ वह किसी चीज पर काम कर रहे हैं. जब वह इस बारे में मुझे बताएंगे तो हम फैसला लेंगे.” ‘ब्लैंक’ में करण कपाड़िया भी हैं जो कि अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के भतीजे हैं. यह फिल्म तीन मई को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




