ईशा कोप्पिकर के पति ने पूजा मिश्रा के साथ रेप की कोशिश की!

मुंबई:टीवी कलाकार पूजा मिश्रा ने दो लोगों पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के पति रोहित नारंग और उनके भाई राहुल नारंग के उपर यह मामला दर्ज कराया गया है. पूजा ने दर्ज कराये गये केस में दोनों भाईयों पर शारीरिक शोषण करने का […]
मुंबई:टीवी कलाकार पूजा मिश्रा ने दो लोगों पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के पति रोहित नारंग और उनके भाई राहुल नारंग के उपर यह मामला दर्ज कराया गया है. पूजा ने दर्ज कराये गये केस में दोनों भाईयों पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पूजा ने कहा कि कई साल से दोनों उनके पीछे पड़े हुए हैं. इस दौरान उन्होंने कई बार उनपर हमला भी किया है.
पूजा की एफआईआर में लिखा है कि दोनों भाइयों ने उन्हें वशीभूत कर मुंबई में उनके घर में उनका शारीरिक उत्पीड़न किया. पूजा का आरोप है कि जब वह पुणे के होटल में गई तो भी उन्हें इस तरीके के बर्ताव का सामना करना पड़ा. पूजा ने बताया कि ये लोग उन्हें कार से पुणे ले गए. सुनसान जगह पर कार रोकी और उनके साथ छेड़खानी करने लगे. पूजा ने यह भी बताया कि किसी तरह वह वहां से बचकर भागीं और मुंबई पहुंचीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




