ePaper

कैंसर से जंग लड़ रहीं सोनाली बेंद्रे ने कहा, बीमारी का जल्द पता चलना जरूरी

Updated at : 14 Apr 2019 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर से जंग लड़ रहीं सोनाली बेंद्रे ने कहा, बीमारी का जल्द पता चलना जरूरी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा है कि कैंसर का जल्द पता चलना और बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी है. पिछले साल पता चला था कि बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर है. जुलाई 2018 में कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था. वह दिसंबर में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा है कि कैंसर का जल्द पता चलना और बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी है. पिछले साल पता चला था कि बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर है. जुलाई 2018 में कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था. वह दिसंबर में शहर लौट आयीं थी.

बेंद्रे ने कहा कि यह बीमारी भले ही भयावह है, लेकिन जल्द पता चलने से इलाज कुछ आसान हो जाता है. सोनाली ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन काहोकोन 2019 में शनिवार को कहा, जल्द पता चलना बहुत जरूरी है.

अभी यह बीमारी कम खतरनाक है और इसका इलाज ज्यादा कष्टकर है. अगर इसका जल्दी पता चल जाए तो इलाज में भी कम खर्च आता है और इलाज भी कम कष्टकर होता है. बेंद्रे ने कहा कि व्यापक स्तर पर जागरुकता लाने के लिए कैंसर पर खुली चर्चा बहुत जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola