ePaper

सलमान और ऐश्‍वर्या की ये पुरानी तसवीर वायरल हो रही है

Updated at : 14 Apr 2019 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान और ऐश्‍वर्या की ये पुरानी तसवीर वायरल हो रही है

सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय की एक पुरानी तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में दोनों स्‍टार्स एकसाथ नजर आ रहे हैं. यह तसवीर साल 1999 की है. इसी साल दोनों की फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई […]

विज्ञापन

सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय की एक पुरानी तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में दोनों स्‍टार्स एकसाथ नजर आ रहे हैं. यह तसवीर साल 1999 की है. इसी साल दोनों की फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इस फिल्‍म की रिलीज के बाद सलमान और ऐश्‍वर्या की खबरों ने जोर पकड़ा था. इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी. हालांकि 2002 में इस रिश्‍ते के टूटने की खबरें मीडिया में आई.

ऐश्‍वर्या राय ने एक इंटरव्‍यू में साफ कर दिया था कि वो सलमान खान से क्‍यों दूर हो गईं. ऐश्‍वर्या ने कहा था कि सलमान ने उनकी साथ मारपीट की थी. फोन पर उनसे अव्‍यवहारिक बातें बोलते थे.

अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि, सलमान को ऐसा लगता था कि मेरा अफेयर किसी और के साथ चल रहा है. उन्‍होंने कई बार मुझपर हाथ भी उठाया था. लेकिन गनीमत है कि मेरे चेहरे और बॉडी पर किसी तरह का कोई निशान नहीं हुआ.

वहीं ऐश्‍वर्या राय के इन आरोपों को नकारते हुए सलमान खान ने कहा था,’ मैंने उनके साथ कभी भी किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं की है. मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं. अगर मैं कभी भी परेशान होता हूं तो खुद को चोट पहुंचाता हूं. इस दौरान मैंने सिर्फ दीवार पर हाथ मारा था लेकिन मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की थी और न ही कर सकता हूं.’

इस थ्रोबैक तसवीर में ऐश्वर्या, सलमान के बगल में बैठी हैं और उनके हाथ में चाय का एक कप है. दोनों स्टार्स के फैनपेज पर यह तस्वीर खूब शेयर की जा रही है. हालांकि कुछ फैंस ऐश्वर्या की शादी का हवाला देते हुए इसे शेयर न करने की बात भी कह रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola