कोई भी व्यक्ति किसी कलाकार को रिटायर होने के लिये नहीं कह सकता: शान

पणजी: प्रसिद्ध गायक शान ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी कलाकार से सेवानिवृत होने के लिये नहीं कह सकता. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह फैसला कलाकार पर छोड़ देना चाहिये. शान पणजी में विज्ञापन संस्थाओं द्वारा आयोजित ‘गोवा फेस्ट 2019’ कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस मौके पर 47 वर्षीय […]
पणजी: प्रसिद्ध गायक शान ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी कलाकार से सेवानिवृत होने के लिये नहीं कह सकता. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह फैसला कलाकार पर छोड़ देना चाहिये. शान पणजी में विज्ञापन संस्थाओं द्वारा आयोजित ‘गोवा फेस्ट 2019’ कार्यक्रम में बोल रहे थे.
इस मौके पर 47 वर्षीय गायक ने कहा, "मुझे लगता है कि इसका कोई महत्व नहीं है. लोग आते हैं और चले जाते हैं." शान इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि जब कोई बॉलीवुड में सक्रिय नहीं होता तो वह खुद को कैसे प्रासंगिक रखता है.
उन्होंने कहा, "जब तक आप खुद सेवानिवृत होने का फैसला नहीं ले लेते तब तक कोई आपको ऐसा करने के लिये नहीं कह सकता." शान ने कहा, "बॉलीवुड ही अंत नहीं है. मेरा यू-ट्यूब चैनल है. मैं अपने गीत गाता हूं. जो लोग मुझे सुनना चाहते हैं, वह यहां मुझे सुन सकते हैं."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




