One Two Cha Cha Chaa Movie Review: आशुतोष राणा की परफॉर्मेंस ने संभाला ‘वन टू चा चा चा’, कॉमेडी और किरदारों की केमिस्ट्री से मजा दोगुना

Updated:
विज्ञापन
One Two Cha Cha Chaa Movie Review: आशुतोष राणा की परफॉर्मेंस ने संभाला ‘वन टू चा चा चा’, कॉमेडी और किरदारों की केमिस्ट्री से मजा दोगुना

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ सिचुएशनल कॉमेडी पर आधारित है और इसकी सबसे बड़ी ताकत आशुतोष राणा का दमदार अभिनय है. अभिमन्यु सिंह, नायेरा बनर्जी, अनंत विजय जोशी और अन्य कलाकार अपनी भूमिकाओं में फिट बैठते हैं.

विज्ञापन

मूवी रिव्यू: ‘वन टू चा चा चा’
कलाकार: आशुतोष राणा, ललित प्रभाकर, अनंत विजय जोशी, नायेरा बनर्जी, हर्ष मायर, मुकेश तिवारी, अशोक पाठक, चितरंजन गिरी
निर्देशक: अभिषेक राज खेमका और रजनीश ठाकुर
निर्माता: साजन गुप्ता, विजय लालवानी, नताशा सेठी
शैली: कॉमेडी, एक्शन, एडवेंचर
सेंसर: यूए
रेटिंग : 3.5 स्टार्स

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: आशुतोष राणा, ललित प्रभाकर, अनंत विजय जोशी स्टारर फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ एक कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म सिचुएशन्स, किरदारों और उनके आपसी टकराव से हास्य पैदा करती है. फिल्म में आशुतोष राणा को कॉमिक भूमिका में देखना अपने आप में एक नया अनुभव है. अब तक गंभीर और खलनायक भूमिकाओं में नजर आने वाले एक्टर यहां बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखाई देते हैं.

‘वन टू चा चा चा’ की स्टोरी

फिल्म की कहानी बिहार के मोतिहारी से शुरू होती है. जयसवाल परिवार में बड़े बेटे संजू, जिसे ललित प्रभाकर ने निभाया है, उसकी सगाई की तैयारियां चल रही होती है. इसी बीच परिवार के बैचलर और बाइपोलर चाचा, यानी आशुतोष राणा अचानक शादी करने का ऐलान कर देते हैं. उनका यह फैसला सुनकर पूरा परिवार हैरान हो जाता है. डॉक्टर की सलाह पर आशुतोष राणा को रांची स्थित एक मानसिक संस्थान ले जाने का निर्णय लिया जाता है. इस सफर में दो भतीजे और एक दोस्त, बंधे हुए और बेहोश चाचा को वैन में लेकर निकलते हैं. हालांकि यह यात्रा अपनी तय दिशा से भटक जाती है. इस जर्नी में एक निलंबित नारकोटिक्स अधिकारी, एक डांसर शोमा, जेल से फरार अपराधी भूरा सिंह और एक पुलिस वाला उनके साथ जुड़ते हैं. फिल्म दर्शक को अंत तक अपने साथ जोड़े रखने में कामयाब रहती है.

आशुतोष राणा का अभिनय फिल्म में है जबरदस्त

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत आशुतोष राणा का अभिनय है. वेद प्रकाश जयसवाल चाचा के किरदार में उनकी बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी गहरा असर छोड़ती है. अभिमन्यु सिंह अपने सीमित लेकिन प्रभावी सीन में मजबूती से जमे नजर आते हैं. नायरा बनर्जी, अनंत विजय जोशी, हर्ष मायर, अशोक पाठक, चितरंजन गिरी और हेमल इंगले जैसे कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में फिट बैठते हैं और कहानी की रफ्तार बनाए रखते हैं. निर्देशक अभिषेक राज खेमका और रजनीश ठाकुर ने फिल्म को सिचुएशनल कॉमेडी के ट्रैक पर बनाए रखने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेरणा का सच जानकर राही को लगेगा जोरदार झटका, अपनी ही दोस्त के हाथों अनु खाएगी धोखा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola