क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं अभिनेता विवेक ओबेरॉय ?

वडोदरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं. उमंग कुमार द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रचार के लिए आये अभिनेता ने […]
वडोदरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं.
उमंग कुमार द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रचार के लिए आये अभिनेता ने यहां पारुल विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लेने के दौरान यह बात कही.
आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. उन्होंने फिल्म के बारे में कहा, ‘‘यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है, जो देश के प्रधानमंत्री बने और बिना किसी समर्थन या जातिगत राजनीति के दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




