एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के लिए ढूंढ़ रही हैं लड़का, पढें क्या कहा

मुंबई : अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन) की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए पिछले दिनों वह एक टीवी शो पर पहुंची थीं. इस शो में उनके को-स्टार्स वरुण धवन और आलिया भट्ट भी नजर आये. ये तीनों ही सितारे अक्सर […]
मुंबई : अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन) की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए पिछले दिनों वह एक टीवी शो पर पहुंची थीं. इस शो में उनके को-स्टार्स वरुण धवन और आलिया भट्ट भी नजर आये.
ये तीनों ही सितारे अक्सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं. जहां आलिया और रणबीर कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं वही मीडिया खबरों के अनुसार वरुण धवन जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. इस शो में सोनाक्षी ने अपनी शादी को लेकर खुलासे किये.
इस शो के होस्ट ने तीनों एक्टर्स से शादी को लेकर सवाल किया और पूछा कि आप तीनों में से सबसे पहले कौन शादी करने जा रहा है? सोनाक्षी ने इस सवाल का तपाक से जवाब देते हुए कहा कि वे आलिया और वरुण से पहले शादी करने की इच्छा है. उन्होंने ये भी कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं और अब घर बसाना चाहती हैं. अपनी लाइफ में सही शख़्स की तलाश में हैं.
यहां चर्चा कर दें कि कुछ समय पहले अफवाह थी कि सोनाक्षी फिल्म नोटबुक के सितारे जहीर इकबाल के साथ व्यस्त हैं. जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी को बर्थ डे विश भी किया था हालांकि दोनों की डेटिंग की अभी तक आधिकारिक पुष्टि किसी भी मीडिया ग्रुप या इनदोनों के फ्रेंड्स ने नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




