''पीएम नरेंद्र मोदी'' फिल्म के निर्माताओं ने ईसी नोटिस पर दिया जवाब

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के निर्माताओं ने चुनाव आयोग (EC) के नोटिस का जवाब दे दिया है लेकिन भाजपा ने अब तक केाई जवाब नहीं दिया है. आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी. आयोग ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक इस फिल्म की रिलीज […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के निर्माताओं ने चुनाव आयोग (EC) के नोटिस का जवाब दे दिया है लेकिन भाजपा ने अब तक केाई जवाब नहीं दिया है. आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
आयोग ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक इस फिल्म की रिलीज टालने के विपक्ष के अनुरोध पर फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा था. फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होनी है. दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी इस संबंध में निर्माताओं को पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं.
उन्होंने रिलीज टालने पर मंगलवार तक जवाब देने को कहा है. चूंकि फिल्म भाजपा से संबंधित है, पार्टी ने एक प्रति उन्हें भी भेजी है. लेकिन भाजपा ने अब तक जवाब नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




