#GharMorePardesiya: माधुरी दीक्षित संग दिखी आलिया की जुगलबंदी, ''कलंक'' का पहला गाना रिलीज

माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट फिल्म कलंक में अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अब धर्मा प्रोडक्शन की इस मल्टीस्टारर फिल्म का पहला गाना ‘घर मोरे परदेसिया’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट की जुगलबंदी आपका मन मोह लेगी. इस गाने में वरुण धवन की […]
माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट फिल्म कलंक में अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अब धर्मा प्रोडक्शन की इस मल्टीस्टारर फिल्म का पहला गाना ‘घर मोरे परदेसिया’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट की जुगलबंदी आपका मन मोह लेगी. इस गाने में वरुण धवन की भी झलक दिख रही है. इस गाने में वरुण और आलिया के किरदारों जफर और रूप के सच्चे इश्क की छटा दिख रही है. आलिया परदेसी के आने की खुशी में अपने दिल का हाल बयां कर रही हैं.
वहीं बहार बेगम संग उनकी जुगलबंदी कमाल की है. इस गाने में माधुरी और आलिया ने इस तरह से ताल से ताल मिलाने की कोशिश की है कि आप एक पल के लिए भी अपनी नजरें नहीं हटा पायेंगे.
आलिया भट्ट की एक्टिंग स्किल्स तो सभी देख ही चुके हैं. इस गाने में एक्ट्रेस ने अपना डांसिंग हुनर भी दिखाया है. इस गाने को श्रेया घोषाल और वैशाली माडे ने अपनी आवाज से सजाया हैं. वहीं प्रीतम ने इसे कंपोज किया है और इसके कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हैं.
‘घर मोरे परदेसिया’ की शुरूआत में माधुरी दीक्षित पर फिल्माये गये सीन्स काफी असरदार हैं. आलिया इस गाने में क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं और माधुरी संग उनकी गायकी की जुगलबंदी कमाल लग रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




