भारतीय फिल्में पाकिस्तान में कभी रिलीज नहीं होनी चाहिए : तिग्मांशु धूलिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 11:25 AM
मुंबई : फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘‘मिलन टॉकीज” पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी. धूलिया का मानना है कि भारतीय फिल्में पाकिस्तान में कभी रिलीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह पाइरेसी का केन्द्र है. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद, कई आगामी […]
मुंबई : फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘‘मिलन टॉकीज” पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी. धूलिया का मानना है कि भारतीय फिल्में पाकिस्तान में कभी रिलीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह पाइरेसी का केन्द्र है.
पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद, कई आगामी फिल्मों ‘‘टोटल धमाल” ‘‘लुका छुपी” ‘‘अर्जुन पटियाला” के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे पाकिस्तान में अपनी फिल्मों को रिलीज नहीं करेंगे.
पाकिस्तान में फिल्म रिलीज करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर, धूलिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं, यह पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी. इसके दो कारण हैं. पहला, हम (जवानों के) साथ खड़े हैं. दूसरा, पाइरेसी का केन्द्र पाकिस्तान है. इसलिए, चाहे जो कारण हो, हमें वहां कभी अपनी फिल्म रिलीज नहीं करनी चाहिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










