ePaper

Pulwama Attack: शहीद जवानों के परिवार वालों को 50 लाख की मदद देगी ''टोटल धमाल'' की टीम

Updated at : 18 Feb 2019 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
Pulwama Attack: शहीद जवानों के परिवार वालों को 50 लाख की मदद देगी ''टोटल धमाल'' की टीम

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की मदद के लिए ‘टोटल धमाल’ फिल्‍म की पूरी टीम आगे आई है. बीते गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी थी जिसमें 40 जवान मौका-ए-वारदात पर […]

विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की मदद के लिए ‘टोटल धमाल’ फिल्‍म की पूरी टीम आगे आई है. बीते गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी थी जिसमें 40 जवान मौका-ए-वारदात पर शहीद हो गये, वहीं गंभीर रूप से जख्मी 9 जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ‘टोटल धमाल’ की पूरी टीम ने शहीदों के परिवारवालों को 50 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है.

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि,’ #TotalDhamaal की पूरी टीम- सारे क्रू मेंबर्स, कलाकार और मेकर्स पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों को 50 लाख की मदद देगी. #PulwamaTerrorAttack’.

यहां भी पढ़ें :शहीद के घर पहुंचे कैलाश खेर, पिता और पत्‍नी को दिये 5-5 लाख रुपये के चेक

यहां भी पढ़ें :Pulwama Attack: शहीदों के परिजनों को अमिताभ बच्चन करेंगे 5-5 लाख रुपये की मदद

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 22 फरवरी को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola