ePaper

जब अनिल कपूर ने इस शख्‍स को माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए ली थी रिश्वत

Updated at : 13 Feb 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
जब अनिल कपूर ने इस शख्‍स को माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए ली थी रिश्वत

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस हफ्ते बॉलीवुड की रोमांटिक और सदाबहार जोड़ी माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर शो की शोभा बढ़ायेंगे. दोनों शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्‍प बातों का खुलासा किया. हर उम्र के लोग माधुरी के प्रशंसक हैं और न केवल आम लोग बल्कि एमएफ […]

विज्ञापन

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस हफ्ते बॉलीवुड की रोमांटिक और सदाबहार जोड़ी माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर शो की शोभा बढ़ायेंगे. दोनों शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्‍प बातों का खुलासा किया. हर उम्र के लोग माधुरी के प्रशंसक हैं और न केवल आम लोग बल्कि एमएफ हुसैन, पंडित बिरजू महाराज जैसे दिग्गजों ने भी माधुरी के बारे में खुलकर प्रशंसा व्यक्त की है. इसलिए शो में कपिल ने माधुरी से पूछा कि कैसा लगता है जब इस तरह के दिग्गज खुद को आपका प्रशंसक बताते हैं.

माधुरी यह सुनकर थोड़ा अभिभूत हुईं और कहा, “वे दोनों-हुसैन साब और महाराज जी दिग्गज हैं और जब मेरी तारीफ करते थे, तो विनम्र लगता है और वास्तव में नहीं जानती कि मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं क्योंकि मैं उनकी प्रशंसक हूं.”

इसके साथ ही अनिल कपूर जो माधुरी के ऑफ-स्क्रीन दोस्त भी रहे हैं, ने एक बहुत ही दिलचस्प कहानी साझा की, “उन दिनों, मेरी पत्नी सुनीता ने एक बार उल्लेख किया कि हमारे घर में एमएफ हुसैन के अलावा सभी की पेंटिंग है. तब हम हुसैन साब की पेंटिंग नहीं खरीद सकते थे.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ इसलिये जब मुझे पता चला कि वे (हुसैन साब ) माधुरी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो मैं उनसे मिला और उनके साथ इस तरह की डील हुई कि मैंने उनसे कहा कि मैं आपको माधुरी से मिला सकता हूं लेकिन आपको अपनी एक पेंटिंग मुझे देनी होगी. वह मुझसे सहमत हुए और मुझे एक पेंटिंग भेंट की जो मेरे घर में आज तक एक बेशकीमती संपत्ति है और मैं इसका सारा श्रेय माधुरी को देता हूं. तो, अब आप जानते हैं, कि मैंने माधुरी दीक्षित को जानने का लाभ कैसे उठाया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola