Action Comedy फिल्म के लिए फराह खान, रोहित शेट्टी ने मिलाया हाथ

मुंबई : फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी हास्य पर आधारित एक नयी फिल्म के लिए फराह खान के साथ काम करेंगे. इस फिल्म का निर्देशन फराह करेगी जबकि रोहित अपने बैनर रोहित शेट्टी पिक्चर्स के जरिए इसका निर्माण करेंगे. इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. फराह ने एक बयान में कहा है- कभी-कभी […]
मुंबई : फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी हास्य पर आधारित एक नयी फिल्म के लिए फराह खान के साथ काम करेंगे. इस फिल्म का निर्देशन फराह करेगी जबकि रोहित अपने बैनर रोहित शेट्टी पिक्चर्स के जरिए इसका निर्माण करेंगे. इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.
फराह ने एक बयान में कहा है- कभी-कभी वह मिल जाता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होती है. रोहित के साथ, जिसे मैं भाई की तरह चाहती हूं और जिसके काम को हमेशा सम्मान देती हूं.
रोहित ने कहा है, मेरी प्रोडक्शन कंपनी का यह सौभाग्य है कि फराह हमारे लिए फिल्म का निर्देशन करेंगी. वह बहुत ही प्रतिभावान और परिश्रमी हैं. निश्चित रूप से यह बहुत ही अच्छा साथ होगा. उनके साथ काम करने के लिए इंतजार अब भारी पड़ रहा है, उत्सुकता बढ़ रही है. फिल्म रिलायंस इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




