ePaper

LFW2019 : रैंप पर गिरते-गिरते बची यामी गौतम, फिर दिया ये खास बयान...

Updated at : 01 Feb 2019 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
LFW2019 : रैंप पर गिरते-गिरते बची यामी गौतम, फिर दिया ये खास बयान...

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल लैक्‍मे फैशन वीक शुरू हो गया है. इस बार भी रैंप पर कई बड़े डिजायनर्स अपने खूबसूरत कलेक्‍शंस प्रेजेंट करेंगे और उनका साथ देने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्‍स तैयार हैं. लेकिन लैक्‍मे फैशन वीक 2019 के पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने सुर्खियां बटोर ली. दरअसल […]

विज्ञापन

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल लैक्‍मे फैशन वीक शुरू हो गया है. इस बार भी रैंप पर कई बड़े डिजायनर्स अपने खूबसूरत कलेक्‍शंस प्रेजेंट करेंगे और उनका साथ देने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्‍स तैयार हैं. लेकिन लैक्‍मे फैशन वीक 2019 के पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने सुर्खियां बटोर ली. दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम रैंप पर गिरते-गिरते बचीं. लेकिन वे नर्वस नहीं हुई बल्कि कॉन्फिडेंस के साथ रैंपवॉक किया. उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में यामी गौतम को गिरते-गिरते बचते हुए देख सकते हैं. दरअसल यामी डिजायनर गौरी एंड नैनिका की शो की शो-स्‍टॉपर थीं. इनके डिजायन किये गये लाइट कलर के नेटेद और ग्लिटरी आउटफिट में यामी बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

https://www.instagram.com/p/BtQzHwEHZlw/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

यामी गौतम की जैसी ही इंट्री हुई वो अपने फ्लोर लेंथ के इस आउटफिट को अपने हाथों से संभालते हुए चलने लगीं लेकिन जैसे ही वो लाइमलाइट में आई उनकी ड्रेस उनके पैरों में फंस गईं और यामी गिरते-गिरते बचीं. लेकिन इस पूरी वीडियो में यामी गौतम का कॉन्फिडेंस लेवल कमाल का था. उनके चेहरे पर एक खूबसूरत स्‍माइल बिखरी रहीं और उन्‍होंने फिर रैंपवॉक किया. उन्‍होंने हाई हिल्‍स के ब्‍लैक बूट्स पहने थे.

यामी ने अपना रैंपवॉक पूरा किया, कैमरे के सामने पोज दिया और शो खत्‍म होने के बाद मौजदू मीडिया से रैंप पर हुए इस हादसे के बारे में बात की. यामी ने मुस्‍कुराते हुए कहा,’ हां, मैं गिरते-गिरते बचीं, लेकिन मुझे लगता है यह बहुत सी नॉर्मल बात है. ऐसा नहीं है कि यह पहले किसी के साथ नहीं हुआ है. रैंप पर चलने वाले भी इंसान ही हैं और यह कोई बड़ी बात नहीं है. इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिये.’

गौरतलब है कि यामी गौतम हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म उरी में नजर आई थीं जिसमें उनके किरदार को खूब सराहा गया था. फिल्‍म में यामी के अलावा विक्‍की कौशल, परेश रावल, मोहित रैना और कीर्ति कुल्‍हारी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola