गोवा के पुलिसकर्मियों के लिए ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक'' की विशेष स्क्रीनिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 6:26 PM

विज्ञापन

पणजी : गोवा के पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार को ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ विशेष तौर पर दिखाई गयी. पुलिस के महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने कहा कि पणजी और मारगांव शहरों के दो सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शन का प्रबंध किया गया . इसमें विभिन्न श्रेणी के पदाधिकारियों सहित 750 पुलिस कर्मचारी शामिल हुये. आदित्य […]

विज्ञापन

पणजी : गोवा के पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार को ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ विशेष तौर पर दिखाई गयी. पुलिस के महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने कहा कि पणजी और मारगांव शहरों के दो सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शन का प्रबंध किया गया . इसमें विभिन्न श्रेणी के पदाधिकारियों सहित 750 पुलिस कर्मचारी शामिल हुये.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म भारतीय सेना द्वारा 2016 में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म दिखाये जाने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युद्ध पर आधारित यह फिल्म पुलिस बल को अधिक समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगी. इस माह 11 तारीख को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म में तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का एक चरित्र है. पर्रिकर इस समय गोवा के मुख्यमंत्री हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola