न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराकर स्वदेश लौटे इरफान खान

पिछले साल मार्च से लंदन में दिमागी बीमारी न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान स्वदेश लौट चुके हैं. दरअसल उनके एक करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की है. जिसमें बताया गया है की वे रिकवर कर चुके हैं. सही समय आने पर वे फैंस को ऑफिशियली इन्फॉर्म भी करेंगे. […]
पिछले साल मार्च से लंदन में दिमागी बीमारी न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान स्वदेश लौट चुके हैं. दरअसल उनके एक करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की है. जिसमें बताया गया है की वे रिकवर कर चुके हैं. सही समय आने पर वे फैंस को ऑफिशियली इन्फॉर्म भी करेंगे.
बता दें की इरफान खान ने पिछले साल मार्च में एक ट्वीट कर बताया था,’ ये पता लगा है कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है. जिंदगी पर इस बात का आरोप नहीं लगाया जा सकता कि इसने हमें वो नहीं दिया जिसकी हमें इससे उम्मीद थी. पिछले कुछ दिनों में मैंने सीखा है कि अचानक सामने आने वाली चीजें हमें जिंदगी में आगे बढ़ाती हैं.’
उन्होंने आगे कहा था कि, मुझे मेरे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला. इसे कबूल करना आसान नहीं है. लेकिन, मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और मेरी इच्छाशक्ति ने मुझे उम्मीद दी है.’
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान के बीमार होने की वजह से वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सपना दीदी’ पर काम शुरू करने वाले थे जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण है लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो सकी. हालांकि विशाल कह चुके हैं कि वे फिल्म पर केवल तब ही काम शुरू करेंगे जब इरफान काम शुरू करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










