ePaper

VIDEO : ईशान खट्टर के मोबाइल में इस नाम से सेव हैं जाह्नवी का नंबर

Updated at : 09 Jan 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ईशान खट्टर के मोबाइल में इस नाम से सेव हैं जाह्नवी का नंबर

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर फिल्‍म ‘धड़क’ में एकसाथ काम कर चुके हैं और दोनों न सिर्फ को-स्‍टार हैं बल्कि अच्‍छे दोस्‍त भी हैं. कैमरे के सामने दोनों की लाजवाब कैमेस्‍ट्री देखने को मिलती है और ऑफ कैमरा भी दोनों की खूब जमती है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की नोंक-झोंक चलती रहती है. हाल […]

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर फिल्‍म ‘धड़क’ में एकसाथ काम कर चुके हैं और दोनों न सिर्फ को-स्‍टार हैं बल्कि अच्‍छे दोस्‍त भी हैं. कैमरे के सामने दोनों की लाजवाब कैमेस्‍ट्री देखने को मिलती है और ऑफ कैमरा भी दोनों की खूब जमती है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की नोंक-झोंक चलती रहती है. हाल ही में ईशान अपने बड़े भाई शाहिद कपूर के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे. यहां जाह्नवी को लेकर भी कई बातें हुई. वहीं करण ने भी मौके का फायदा उठाते हुए जाह्नवी के नाम पर ईशान की खूब खिंचाई की.

जब करण ने ईशान से पूछा कि उन्‍होंने जाह्नवी का नंबर अपने मोबाइल में किस नाम से सेव कर रखा है तो उनका जवाब चौंकानेवाला था. उनका जवाब सुनकर करण के साथ-साथ शाहिद कपूर भी हैरान रह गये.

ईशान ने करण का जवाब देते हुए कहा,’आर दोस पोटेटोस’ यानी ‘क्‍या वो आलू है?’ साथ ही उन्‍होंने यह भी कह दिया कि यह बहुत वियर्ड (अजीब) है. इसके बाद ईशान ने खुलासा किया कि ये नाम जाह्नवी का ही दिया हुआ है. जिसके बाद वे झेंप जाते हैं. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि यह एपिसोड इस रविवार स्टार वर्ल्ड पर रात 9 बजे दिखाया प्रसारित होगा.

निक जोनास को शाहिद की सलाह

वहीं शो में जब करण ने शाहिद से पूछा कि, वो निक को क्‍या सलाह देंगे ? इसका जवाब देते हुए शाहिद ने कहा,’ मैं उनसे कहूंगा कि निक कभी भी पीछे मत हटना… आपसे पास असली देसी गर्ल है.’ बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ही प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास ने शादी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola