अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कर ली सगाई !

Updated at : 21 Jun 2014 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कर ली सगाई !

मुंबई: प्रीति जिंटा और नेस वाडिया प्रकरण को लेकर हर रोज नयी-नयी खबर आ रही है. खबर है कि प्रीति लॉस एंजिल्स में रहनेवाले युवक से कुछ माह पहले अमेरिका में सगाई कर ली है. नेस विवाद के बाद भी प्रीति ने लॉस एंजिल्स का ही हवाई जहाज पकड़ा था. सूत्रों के अनुसार, प्रीति का […]

विज्ञापन

मुंबई: प्रीति जिंटा और नेस वाडिया प्रकरण को लेकर हर रोज नयी-नयी खबर आ रही है. खबर है कि प्रीति लॉस एंजिल्स में रहनेवाले युवक से कुछ माह पहले अमेरिका में सगाई कर ली है. नेस विवाद के बाद भी प्रीति ने लॉस एंजिल्स का ही हवाई जहाज पकड़ा था.

सूत्रों के अनुसार, प्रीति का बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन है. उसका नाम जिन है. जिन और प्रीति आठ महीने से डेटिंग कर रहे हैं. आइपीएल के दौरान प्रीति ने खूबसूरत अंगूठी पहन रखी थी. अटकलें लग रही थीं कि क्या उन्होंने सगाई कर ली है.

बहरहाल, आइपीएल के दौरान नेस वाडिया द्वारा उनसे छेड़खानी मामले में मुंबई पुलिस रविवार को प्रीति का बयान दर्ज कर सकती है. इस मामले में दानिश मर्चेट ने इस बात की पुष्टि की है कि उस दिन नेस वाडिया ने प्रीति के साथ बदसलूकी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola