ePaper

Simba में रणवीर सिंह की एक्टिंग देखकर ऐसा था दीपिका रिएक्शन

Updated at : 27 Dec 2018 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Simba में रणवीर सिंह की एक्टिंग देखकर ऐसा था दीपिका रिएक्शन

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ‘सिम्बा’ में उनके काम को देखकर गर्व महसूस हुआ. रणवीर सिंह ने पहली बार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ इस फिल्म में काम किया है जबकि दीपिका इससे पहले शेट्टी के साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम कर चुकी हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ‘सिम्बा’ में उनके काम को देखकर गर्व महसूस हुआ.

रणवीर सिंह ने पहली बार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ इस फिल्म में काम किया है जबकि दीपिका इससे पहले शेट्टी के साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम कर चुकी हैं.

‘सिम्बा’ के प्रचार के लिए बुधवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने कहा, इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का अपना अनुभव है. हम दोनों (सिंह और पादुकोण) ने इस फिल्म को साथ में देखा.

दीपिका ने रोहित सर की काफी तारीफ की. मैं यह इंतजार कर रहा था कि वह कब मेरी तारीफ करेगी. उसे मुझ पर और रोहित सर पर काफी गर्व है. शेट्टी ने कहा कि दीपिका इस फिल्म को देखकर खुश हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola