Manikarnika: The Queen of Jhansi का बेजोड़ ट्रेलर, शानदार एक्शन में दिखीं कंगना रनौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2018 7:10 PM
मुंबई : कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म रिलीज होने में अभी समय है. फिल्म के पोस्टर को काफी सराहा गया, पोस्टर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर बेहद ही शानदार है. इसमें कंगना रनौत को एक नये अंदाज में देखने का मौका मिलेगा. […]
मुंबई : कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म रिलीज होने में अभी समय है. फिल्म के पोस्टर को काफी सराहा गया, पोस्टर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर बेहद ही शानदार है. इसमें कंगना रनौत को एक नये अंदाज में देखने का मौका मिलेगा.
एक योद्धा के रूप में कंगना का एक्शन देखते ही बन रहा है. वहीं ट्रेलर में कंगना की डायलॉग डिलिवरी की सभी तारीफ कर रहे हैं. इस ट्रेलर में अंग्रेजों का अत्याचार दिखाया गया है. कंगना के मणिकर्णिका से रानी लक्ष्मीबाई बनने का सफर भी आप देख सकते हैं. अपनी झांसी को बचाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई की कुर्बानी और उनने जज्बे को आप इस वीडियो में देख सकते हैं.
इस फिल्म से छोटे पर्दे की अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. वह इस फिल्म में झलकारी बाई के किरदार में हैं. पिछले दिनों फिल्म में अंकिता का लुक रिलीज किया गया. इसमें वह कंधे पर में बंदूक लिए नजर आ रही थीं. अंकिता के इस लुक को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
फिल्म को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहज पांच घंटे में ही इस फिल्म के ट्रेलर को 18 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. जी स्टूडियो के आधिकारिक अकाउंट से इसे यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है. यह फिल्म में 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










