ePaper

सलमान खान का बर्थडे 27 को, ‘भारत'' की शूटिंग बंद

Updated at : 16 Dec 2018 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान का बर्थडे 27 को, ‘भारत'' की शूटिंग बंद

मुंबई : ‘भारत’ के आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू होगी. यह बात फिल्मकार अली अब्बास जफर ने कही है. उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की, आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू होगी. जफर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘‘ फिल्म ‘भारत’ […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘भारत’ के आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू होगी. यह बात फिल्मकार अली अब्बास जफर ने कही है. उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की, आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू होगी.

जफर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘‘ फिल्म ‘भारत’ की दिल्ली और पंजाब में शूटिंग पूरी. आखिरी चरण की शूटिंग नए साल में शुरू की जाएगी…भाई (सलमान खान के) के जन्मदिन वाले महीने में कौन काम करता है..पर हम संपादन (एडिटिंग) के काम में लगे हैं.”

फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जिनका 27 दिसम्बर को 53वां जन्मदिन है. इसके अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पटानी भी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म वर्ष 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का रिमेक है.

फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री की निर्माण कम्पनी ‘रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ और भूषण कुमार की ‘टी-सीरिज’ कर रही हैं. ‘भारत’ के अगले साल ईद पर रिलीज होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola