अक्षय कुमार से लेकर अनन्या पांडे तक, इन सुपरस्टार्स की फिल्मों के गानों ने मचाया धमाल, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड रोमांटिक सॉन्ग 2026

Bollywood Romantic Songs 2026: साल 2026 में बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुई हैं और कई आने वाली हैं. इनके कुछ गाने इतने प्यारे हैं कि हर तरफ छाए हुए हैं. अगर आपने अभी तक ये गाने नहीं सुने, तो आज ही अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ लें.

विज्ञापन

Bollywood Romantic Songs 2026: बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में आती हैं, लेकिन कुछ फिल्मों के गाने हमारे दिल में बस जाते हैं. साल 2026 में भी अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और आने वाले महीनों में भी बहुत सी फिल्में आने वाली हैं. इन फिल्मों के रोमांटिक गानों ने सोशल मीडिया और म्यूजिक ऐप्स पर धूम मचा दी है. चाहे आप उदास हों या खुश, ये गाने आपका मूड एकदम फ्रेश कर देंगे. अगर आपने अभी तक इन ट्रेंडिंग गानों को नहीं सुना है, तो आपको इन्हें मिस नहीं करना चाहिए. आइए देखते हैं इस साल के वो बेहतरीन गाने जो हर किसी की जुबान पर हैं.

चांद मेरा दिल (फिल्म: चांद मेरा दिल)

साल 2026 में आने वाली इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की एक बहुत ही फ्रेश जोड़ी दिखाई देगी. फहीम अब्दुल्ला की सुकून भरी आवाज और इसकी मीठी धुन इस गाने को बेहद खास बनाती है, जो प्यार में पड़ने के अहसास को बहुत ही खूबसूरती से स्क्रीन पर उतारती है.

सुनो ना दिल (फिल्म: दादी की शादी)

फिल्म ‘दादी की शादी’ का यह गाना उन लोगों की पहली पसंद बन गया है जो दिल को छू लेने वाला संगीत पसंद करते हैं. इसे सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया है. कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर फिल्माया गया यह गाना हर रोमांटिक प्लेलिस्ट की जान है.

तू ही दिसदा (फिल्म: भूत बंगला)

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है. इसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. इस गाने को अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है और प्रीतम ने इसका संगीत तैयार किया है.

प्रेम की लीला (फिल्म: कृष्णावतारम)

यह गाना राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित है. श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज इस गाने को बहुत सुंदर बनाती है. इसमें एक अलग ही शांति और सुकून है.

तुमपे ही प्यार आ गया (फिल्म: गिन्नी वेड्स सनी 2)

यह एक बहुत ही प्यारा और हल्का-फुल्का गाना है. इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी है. सोनू निगम की आवाज में यह गाना आपको बार-बार सुनने का मन करेगा.

यह भी पढ़ें: संजय दत की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में दिखेगा गंभीर तेवर, तो ‘खलनायक रिटर्न्स’ में लौटेगा खतरनाक अवतार

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola