ePaper

सारा की फिल्‍म ''केदारनाथ'' देखने के बाद ऐसा था करीना का रियेक्‍शन, जल्‍द करेंगी ये काम

Updated at : 10 Dec 2018 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
सारा की फिल्‍म ''केदारनाथ'' देखने के बाद ऐसा था करीना का रियेक्‍शन, जल्‍द करेंगी ये काम

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्‍यू फिल्‍म केदारनाथ बीते शुक्रवार को रिलीज हो गईं. इस फिल्‍म को दर्शकों का अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है और दर्शक सारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. दर्शकों को मानना है कि सारा लंबे समय के लिए आई हैं और शानदार अभिनेत्री हैं. […]

विज्ञापन

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्‍यू फिल्‍म केदारनाथ बीते शुक्रवार को रिलीज हो गईं. इस फिल्‍म को दर्शकों का अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है और दर्शक सारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. दर्शकों को मानना है कि सारा लंबे समय के लिए आई हैं और शानदार अभिनेत्री हैं. सारा अली खान की छोटी मां करीना कपूर भी दर्शकों के इस सोच से इत्‍तेफाक रखती हैं. करीना अक्‍सर सारा की तारीफ करती नजर आती हैं. हाल ही में उनका एक और बयान सामने आया है.

करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ फैमिली टाइम बिता रहे हैं. बीते वीकेंड ही करीना सैफ के साथ केदारनाथ देखने पहुंची थी. उन्‍हें सारा की अदाकारी बेहद पसंद आई. एक्‍ट्रेस ने सारा की जमकर तारीफ की.

करीना कपूर के एक करीबी ने मिडे डे को बताया, करीना को ‘केदारनाथ’ में सारा की एक्टिंग भा गई. सूत्र के अनुसार, केदारनाथ देखने के बाद करीना जल्‍द ही सारा के लिए पार्टी का आयोजन करनेवाली हैं. बेबो को सारा की अदाकारी भा गई है.

बता दें कि, सारा अली खान की आनेवाली दूसरी फिल्‍म ‘सिंबा’ है जिसमें वे रणवीर सिंह संग नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने शानदार रिस्‍पांस दिया है. फिल्‍म के पहले गाने ‘ओ लड़की आंख मारे’ को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस गाने में रणवीर और सारा के डांस मूव्‍स को बेहद पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola