''सुल्तान'' के बाद इस फिल्म के लिए साथ आयेंगे सलमान और अनुष्का

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं. ऐसे में अब सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर एक खास खबर सामने आयी है. खबर यह आ रही है कि सलमान जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेरते दिखायी दे […]
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं. ऐसे में अब सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर एक खास खबर सामने आयी है. खबर यह आ रही है कि सलमान जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेरते दिखायी दे सकते हैं. वहीं इस फिल्म में सलमान खान के अपोजीट सुल्तान में एक्टर के साथ नजर आ चुकी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दिखायी देंगी.
वहीं खबरें है की संजय लीला भंसाली ने अपने इस प्रोजेक्ट की राइटिंग का काम पूरा कर लिया है. जिसके बाद अब सलमान और अनुष्का की जोड़ी को इस फिल्म के लिए अप्रोच करने वाले हैं.
वर्क फ्रंट की बारे में बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी रिलीज को तैयार फिल्म जीरो के प्रमोशन में बेहद व्यस्त हैं. जहां वो इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है. उनकी फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं सलमान खान अपनी इन फिल्मों के बाद बहुत जल्द ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




