ePaper

‘सोन चिड़िया’ का टीजर रिलीज

Updated at : 08 Dec 2018 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
‘सोन चिड़िया’ का टीजर रिलीज

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘सोन चिड़िया’ का टीजर सामने आ चुका है. वहीं सुशांत की फिल्म ‘केदारनाथ’ भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई है. लेकिन उत्तराखंड में उसे बैन कर दिया गया है. लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं उनकी आने वाली फिल्म की जिसका पोस्टर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘सोन चिड़िया’ का टीजर सामने आ चुका है. वहीं सुशांत की फिल्म ‘केदारनाथ’ भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई है. लेकिन उत्तराखंड में उसे बैन कर दिया गया है. लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं उनकी आने वाली फिल्म की जिसका पोस्टर भी कुछ समय पहले ही सामने आया था और अब इसका टीज़र आ गया है जिसे आप देख सकते हैं.

इस फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है और रॉनी स्क्रूवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है. टीजर में आप देख सकते हैं कि इस फिल्म की टैगलाइन बेहद ही जबरदस्त है, ‘बैरी बेईमान, बागी सावधान!’

फिल्म में मान सिंह के गैंग की कहानी को दिखाया गया है और मनोज वाजपेयी जोर से डायलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं. भूमि पेडनेकर भी इस टीजर में नजर आ रही हैं, जो गांव के बीहड़ में बैठी हुई हैं.

बता दें कि, सुशांत और भूमि की ये फिल्म फरवरी 2019 में रिलीज की जाएगी. ये फिल्म चंबल की कहानी को सामने लेकर आएगा. काफी अरसे बाद डकैतों पर बनी फिल्म आने वाली है. एक्शन और गाली की फिल्म में भरमार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola