शादी के बाद इस फिल्म में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2018 9:42 AM
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी में व्यस्त चल रही हैं. 1 और 2 दिसंबर को वो अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तसवीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन शादी की तसवीरों के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा. जानकारी के मुताबिक […]
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी में व्यस्त चल रही हैं. 1 और 2 दिसंबर को वो अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तसवीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन शादी की तसवीरों के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा. जानकारी के मुताबिक प्रियंका रिसेप्शन के तुरंत बाद अपनी नयी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में जुट जायेंगी. यानि वो बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं करना चाहती. वहीं इसी बीच उनकी फिल्म से जुड़ी एक और खबर आयी है.
सुनने में आ रहा है कि प्रियंका ने एक और फिल्म साइन कर दी है. वह जल्द ही प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरा मंडी’ में नजर आयेंगी. फिल्म बाजीराव मस्तानी के बाद ये दूसरी बार होगा कि प्रियंका संजय के साथ काम करेंगी.
खबर है कि इस फिल्म की कहानी हीरा मंडी गंगुबाई कोठेवाली की जिंदगी पर आधारित होगी. फिल्म में प्रियंका गंगुबाई की भूमिका अदा करने वाली है. लेकिन बता दें, इस फिल्म के लिए प्रियंका के नाम की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
4 दिसंबर को प्रियंका और निक मुंबई के ताज होटल में शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं. खबरें तो यह भी आ रही है कि शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिकरत कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










