ePaper

#PriyankaNickWedding: संगीत सेरेमनी में निक ने दिया स्‍पेशल परफॉरमेंस, ''देसी गर्ल'' हो गई इमोशनल

Updated at : 01 Dec 2018 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
#PriyankaNickWedding: संगीत सेरेमनी में निक ने दिया स्‍पेशल परफॉरमेंस, ''देसी गर्ल'' हो गई इमोशनल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की रस्‍में जोधपुर के उमैद भवन में चल रही है. बताया जा रहा है कि आज दोनों ईसाई रीति-रिवाज से शादी करेंगे और कल हिंदू रीति-रीवाज से शादी करेंगे. आज संगीत सेरेमनी थी. इस समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए प्रियंका और निक के करीबी यहां मौजूद हैं. […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की रस्‍में जोधपुर के उमैद भवन में चल रही है. बताया जा रहा है कि आज दोनों ईसाई रीति-रिवाज से शादी करेंगे और कल हिंदू रीति-रीवाज से शादी करेंगे. आज संगीत सेरेमनी थी. इस समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए प्रियंका और निक के करीबी यहां मौजूद हैं. वहीं देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्‍नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंचे हैं. मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी अपन गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ दिखे.

DNA की रिपोर्ट के अनुसार, संगीत सेरेमनी में निक जोनास ने अपनी लेडी लव के लिए एक स्‍पेशल परफॉरमेंस दी जिसने अभिनेत्री को इमोशनल कर दिया. ‘देसी गर्ल’ ने भी अपने लवर के लिए एक स्‍पेशल डांस परफॉरमेंस दी.

रिपोर्ट के अनुसार, संगीत के लिए प्रियंका ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था. रिपोर्ट में बताया गया कि इस चार घंटे के इवेंट में बॉलीवुड, पंजाबी और राजस्‍थानी गानों पर कई इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्‍ट ने परफॉर्म किया. प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी डांस परफॉरमेंस की.

DNA ने एक सूत्र के हवाले से लिखा,’ मेहंदी और संगीत सेरेमनी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मनीषा मल्‍होत्रा और सब्‍यासाची का डिजायन किया हुआ आउटफिट पहना था. आज होनेवाले क्रिश्चियन शादी के लिए राल्‍फ एंड रुसो का डिजायन किया हुआ व्‍हाइट गाउन पहनेंगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हिंदू रीति-रीवाज से शादी के लिए प्रियंका अबू जानी और संदीप खोसला के आउटफिट में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola