ePaper

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के संगीत में परफॉर्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

Updated at : 21 Nov 2018 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के संगीत में परफॉर्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से शादी के बंधन में बंधेंगी. उदयपुर में शादी से पहले की रस्में होंगी, इसके बाद मुंबई में शादी रचायेंगे. लेकिन शादी से पहले होने वाली संगीत की रस्म बेहद खास होगी. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, […]

विज्ञापन

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से शादी के बंधन में बंधेंगी. उदयपुर में शादी से पहले की रस्में होंगी, इसके बाद मुंबई में शादी रचायेंगे. लेकिन शादी से पहले होने वाली संगीत की रस्म बेहद खास होगी. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत सेरिमनी में कई सारी परफॉर्मेंस होंगी जिसमें से एक प्रियंका चोपड़ा की भी होगी.जानकारी के अनुसार, ईशा की शादी का जश्न दादी कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद के साथ शुरू किया जा चुका है.

इसकी शुरुआत डांडिया नाइट के आयोजन से हुई. शादी के बाद ईशा और आनंद मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग एक अपार्टमेंट को अपना आशियाना बनायेंगे. दोनों शादी के बाद मुंबई के Gulita बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे.

यह बंगला अंबानी के एंटीलिया की ही तरह आलीशान और भव्य होगा. पीरामल परिवार ने 2012 में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी. इसकी कीमत 450 करोड़ रुपये है. इटली के लेक कोमो की लग्जरी प्रॉपर्टी में सितंबर में आयोजित अंबानी परिवार की बेटी ईशा की सगाई सेरेमनी में कई हस्तियां शामिल हुई थी.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे एक्टर्स इस ड्रीम सेरेमनी का हिस्सा बने. करण जौहर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, जूही चावला, सोनम जैसे सेलेब्स सगाई के लिए इटली पहुंचे थे.

प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिकन सिंगर निक जोनास के दिसंबर महीने में विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं. दोनों ने कुछ महीनों एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था. इस साल मुंबई में सगाई करके दोनों ने अपने रिश्‍ते को सार्वजनिक किया था. खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए जोधपुर के उमैद भवन को चुना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola