ePaper

प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर निक जोनास की इस बीमारी पर दिया ऐसा रियेक्‍शन

Updated at : 19 Nov 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर निक जोनास की इस बीमारी पर दिया ऐसा रियेक्‍शन

प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही अमेरिकी सिंगर नि‍क जोनास संग विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. बताया जा रहा है कि दोनों जोधपुर के उमैद भवन में सात फेरे लेंगे. प्रियंका और निक ने कुछ समय एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी का करने का फैसला किया. ऐसे में दोनों के बीच कोई बात छुपी […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही अमेरिकी सिंगर नि‍क जोनास संग विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. बताया जा रहा है कि दोनों जोधपुर के उमैद भवन में सात फेरे लेंगे. प्रियंका और निक ने कुछ समय एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी का करने का फैसला किया. ऐसे में दोनों के बीच कोई बात छुपी न रहे शायद इसीलिए निक ने सोशल मीडिया पर खुद को 13 साल की उम्र से टाइप-1 बीमारी से ग्रसित होने का खुलासा किया. वहीं निक की इस दिलेरी का जवाब प्रियंका ने भी बड़े रोमांटिक अंदाज में दिया है.

प्रियंका चोपड़ा ने निक से कहा,’ उनके बारे में ही बात स्‍पेशल है. डायबीटीज के साथ भी और उसके बिना भी.’ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका ने निक के लिए खुलकर अपने प्‍यार का इजहार किया है.

https://www.instagram.com/p/BqRT9rYl1Zt/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

हाल ही में निक ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी दो तसवीरें शेयर करते हुए लिखा था,’13 साल पहले मुझे टाइप-1 डायबीटीज का पता चला था. बाईं तरफ की तस्वीर डायबीटीज डायग्नोस होने के कुछ दिन बाद की है. मेरा वजन मुश्किल से 100 पाउंड था. डॉक्टर के पास जाने से पहले मेरा ब्लड शुगर काफी ज्यादा था. जब मैं डॉक्टर के पास गया तो पता चला कि मैं डायबीटिक हूं.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ दाईं तस्वीर अभी की है. खुश और स्वस्थ. मैं अपनी स्‍वास्‍थ्‍य को महत्व देता हूं और वर्कआउट करके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता हूं. मैं अपनी फैमिली और चाहने वालों का शुक्रगुजार हूं जो हर कदम पर मेरे साथ खड़े हैं. आपको सबसे अच्छी जिंदगी जीने से आपको कुछ नहीं रोक सकता है. सभी फैन्स को शुक्रिया.’

बता दें कि दिसंबर में ही प्रियंका और निक भारत में शादी रचायेंगे. हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थीं. उन्‍होंने कहा था कि बहुत ढूढ़ने के बाद हमने इस जगह को चुना है. हालांकि उन्‍होंने शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola