ePaper

प्रियंका-निक शादी से भी कमायेंगे पैसे, 2.5 मिलियन डॉलर में बिकेगी शादी की फोटोज़

Updated at : 12 Nov 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका-निक शादी से भी कमायेंगे पैसे, 2.5 मिलियन डॉलर में बिकेगी शादी की फोटोज़

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस कपल की शादी बेहद रॉयल तरीके से होनेवाली है. दोनों की शादी राजस्‍थान के जोधपुर में राजसी अंदाज में होगी. इसी साल अगस्‍त महीने में इस कपल ने सगाई की थी. सगाई के लिए निक अपने पूरे परिवार […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस कपल की शादी बेहद रॉयल तरीके से होनेवाली है. दोनों की शादी राजस्‍थान के जोधपुर में राजसी अंदाज में होगी. इसी साल अगस्‍त महीने में इस कपल ने सगाई की थी. सगाई के लिए निक अपने पूरे परिवार के साथ भारत आये थे. अब खबरें आ रही है कि यह कपल शादी से भी पैसे कमाने वाला है. प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तसवीरों का एक मैगजीन के साथ सौदा किया है.

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक की शादी की कुछ एक्‍सक्‍लूसिव तसवीरें इस मैगजीन के मंथली एडिशन में छापी जायेंगी. इसके लिए कपल को 2.5 मिलियन डॉलर यानि कि 18 करोड़ 12 लाख रुपये मिलेंगे.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी स्‍टार कपल की शादी की तसवीरें इस तरह से खरीदी गई हैं. इससे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की खास तसवीरें वोग मैगजीन में छापी गईं थी. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था कि सोनम की शादी की यह डील कितने में हुई थी. अब प्रियंका और निक का नाम भी इस लिस्‍ट में जुड़ गया है.

वहीं प्रियंका और निक जोनास की शादी से पहले ये दोनों ही जमकर पार्टी करते दिख रहे हैं. दोनों अपनी बैचलरेट पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा का ग्रैंड ब्राइडल शॉवर हुआ था फिर बैचलरेट पार्टी और हाल ही में पीसी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ एक पजामा पार्टी भी की थी. इस पार्टी में उनकी खास फ्रेंड्स, बहन परिणीति चोपड़ा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हुईं थीं.

बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी कर सकते हैं. हालांकि दोनों ने अपनी शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इस शादी में 1500 से 2000 मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है. भारत के अलावा प्रियंका और निक अमेरिका में भी कानूनी मान्‍यता के साथ शादी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola