सत्यजीत रे की ''पथेर पांचाली'' BBC Top 100 विदेशी भाषा फिल्मों की लिस्ट में शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2018 5:55 PM

विज्ञापन

लंदन : सत्यजीत रे की ‘पथेर पांचाली’ बीबीसी की 100 सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्मों की सूची में 15वें स्थान पर रही. भारत की ओर से इस सूची में जगह बनानेवाली यह एकमात्र फिल्म है. अकिरा कुरोसावा की ‘सेवन समुराई’ इस सूची में शीर्ष पर रही. मतदान के जरिये यह सूची बनायी गयी है, जिसमें 43 […]

विज्ञापन

लंदन : सत्यजीत रे की ‘पथेर पांचाली’ बीबीसी की 100 सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्मों की सूची में 15वें स्थान पर रही. भारत की ओर से इस सूची में जगह बनानेवाली यह एकमात्र फिल्म है.

अकिरा कुरोसावा की ‘सेवन समुराई’ इस सूची में शीर्ष पर रही. मतदान के जरिये यह सूची बनायी गयी है, जिसमें 43 देशों के 200 से अधिक आलाेचकों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्में चुनीं.

इस सूची में 24 देशों की 19 भाषाओं की 67 निर्देशकों की 100 फिल्में है. बीबीसी ने बताया कि इन 100 फिल्मों में से केवल चार का निर्देशन ही महिलाओं ने किया है, हालांकि मतदान में हिस्सा लेने वाले आलोचकों में 45 प्रतिशत महिलाएं थीं. सत्यजीत रे की ‘पथेर पांचाली’ 1955 में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola