Dhurandhar 2 Box Office: 62 दिनों बाद भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’, वीकेंड से पहले आया उछाल

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar

धुरंधर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 62वें दिन भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कमाई और OTT रिलीज की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह और राकेश बेदी की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 62 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली थी, जिससे लग रहा था कि अब इसकी रफ्तार थम सकती है. लेकिन वीकेंड करीब आते ही फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

62वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने की इतनी कमाई

Dhurandhar 2 box office report, pc: sacnilk

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 61वें दिन जहां 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं 62वें दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 0.22 करोड़ रुपये नेट हो गई.

फिल्म के 408 शो चलाए गए और दर्शकों ने एक बार फिर सिनेमाघरों का रुख किया. इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,146.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी चल रहा फिल्म का जादू

Dhurandhar 2 box office report, pc: sacnilk

भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 426.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,798.36 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

हर हफ्ते कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन?

  • सप्ताह 1: 674.17 करोड़
  • सप्ताह 2: 263.65 करोड़
  • सप्ताह 3: 110.60 करोड़
  • सप्ताह 4: 54.70 करोड़
  • सप्ताह 5: 19.52 करोड़
  • सप्ताह 6: 12.45 करोड़
  • सप्ताह 7: 5.58 करोड़
  • सप्ताह 8: 3.89 करोड़
  • दिन 58:₹0.26 करोड़
  • दिन 59: ₹0.53 करोड़
  • दिन 60:₹0.63 करोड़
  • दिन 61:₹0.15 करोड़
  • दिन 62: ₹0.22 करोड़

यह भी पढ़ें: Karuppu Box Office Records: सिर्फ 5 दिनों में ‘करुप्पु’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड सूर्या की 5 सुपरहिट्स को चटाई धुल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola