Hajipur News: शराबबंदी के बाद ‘सूखे नशे’ की चपेट में युवा पीढ़ी

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: शराबबंदी के बाद ‘सूखे नशे’ की चपेट में युवा पीढ़ी

Hajipur News:वैशाली जिले में तेजी से फैल रहा ड्रग्स, स्मैक, हेरोइन और गांजा का नेटवर्क जानिए पूरी खबर नीचे

Hajipur News:वैशाली जिले में तेजी से फैल रहा ड्रग्स, स्मैक, हेरोइन और गांजा का नेटवर्क जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Hajipur News: (शेखर शुक्ला ) बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से जिले में सूखे नशे (ड्रग्स, स्मैक, हेरोइन, गांजा और नशीले इंजेक्शन) का कारोबार तेजी से बढ़ा है. शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू रखना और सूखे नशे के धंधे पर नकेल कसने के लिए वैशाली पुलिस के लिए लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है. बीते कुछ महीनों में जिले में सूखा नशे का कारोबार तेजी से फैला है. शराब की आसान उपलब्धता न होने और तस्करी की वजह से ऊंची कीमत के कारण युवाओं और किशोरों के बीच गांजा, हेरोइन और नशीली दवाओं जैसे सूखे नशे का जाल तेजी से फैला है.

युवाओं पर सबसे ज्यादा असर

इस सूखे नशे के सबसे अधिक शिकार युवा व किशोर हो रहे हैं, जिससे उनके परिजन बेहद परेशान हैं. शराब से कहीं ज्यादा घातक इस लत की जद में आ चुके किशोर सड़कों पर चलते-फिरते देखे जा सकते हैं शराब के विकल्प के रूप में इस बढ़ते नशे से स्वास्थ्य और अपराध संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो गई हैं. मादक पदार्थ के तस्कर भारत-नेपाल व बंगाल सीमा से सटे सीमांचल का असम सहित अन्य जगहों से मादक पदार्थ लाकर पटना, वैशाली व आसपास के जिले में सूखा नशा का कारोबार कर रहे है.

सूखे नशे के खिलाफ जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है

जिले में बढ़ते अपराध और नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा और सख्त अभियान चलाया जा रहा है. एसपी विक्रम सिहाग के ने जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू रखना और नशा तस्करों और नशे के सेवन सूखे नशे के धंधे पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. जिसके बाद जिले में सूखे नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों भारी मात्रा में गांजा, हेरोइन ब्राउन शुगर, स्मैक बरामद की गई. साथ ही कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही शहर से लेकर गांव तक युवाओं और किशोरों के बीच सूखे नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है. नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया कि, नशा न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है, इसलिए इससे हमेशा दूर रहे व अपने परिजन व दोस्तों को भी इससे बचकर रहने के लिए प्रेरित करें, साथ ही कहा कि, इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के पुलिस के प्रयासों में सहभागी बने.


क्या कहते है पदाधिकारी


सूखा नशा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.खास कर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र, बिदुपुर, और राघोपुर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं मिली है. बीते एक दो महीने में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर सहित कई तस्कर के साथ मादक पदार्थ बरामद किया गया है, साथ ही शहर से लेकर गांव तक युवाओं और किशोरों के बीच सूखे नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है.

Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन